Himachal

जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर, का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

जनगणना-2027 के लिए सिरमौर जिला के लिए नियुक्त 30 फील्ड ट्रेनर को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने के लिए 27 अप्रैल से 29 अप्रैल, 2026 तक चलने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज बचत भवन नाहन में किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक जनगणना कार्य दीपशिखा […]

जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर, का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ Read More »

नगर परिषद की सफाई कर्मचारी को आवारा कुत्ते ने काटा

नाहन में आवारा में कुत्तों का आतंक जारी है। शहर में आए दिन आवारा कुत्ते किसी न किसी को काट रहे हैं। जिला प्रशासन आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने में बिल्कुल नाकाम सिद्ध हो रहा है। आज इस कड़ी में आज सुबह 6बजे आवारा कुत्ते के झुंड ने नगर परिषद की सफाई कर्मचारी मीनाक्षी के

नगर परिषद की सफाई कर्मचारी को आवारा कुत्ते ने काटा Read More »

संगड़ाह के बोरली गांव में Petrol Pump खुलने से लोग उत्साहित

आसपास के पेट्रोल पंपों की बजाय पौने 2 ₹ सस्ता मिल रहा है पेट्रोल,डीजल संगड़ाह में पेट्रोल पंप न होने की चलते अब तक 13 KM दूर जाकर भरवाना पड़ता था तेल उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह से करीब से करीब अढ़ाई KM दूर बोरली गांव के समीप नया HP Petrol Pump खुलने से क्षेत्र के वाहन

संगड़ाह के बोरली गांव में Petrol Pump खुलने से लोग उत्साहित Read More »

जनता को नहीं मिल रहा घरेलू सिलेंडर और भाजपा अपनी रैली में कर रही घरेलू सिलेंडर- ज्ञान चौधरी

कांग्रेस मंडल प्रधान ज्ञान चौधरी ने भाजपा की शिमला में आयोजित तथाकथित “महिला आक्रोश रैली” पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एक ओर प्रदेश की जनता घरेलू गैस सिलेंडरों की भारी कमी से परेशान है, गरीब परिवारों और प्रवासी मजदूरों को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो रही, वहीं दूसरी ओर भाजपा अपनी राजनीतिक

जनता को नहीं मिल रहा घरेलू सिलेंडर और भाजपा अपनी रैली में कर रही घरेलू सिलेंडर- ज्ञान चौधरी Read More »

लोगों को मृत बताकर सहारा पेंशन बंद करना “सुख की सरकार” की बेशर्मी : जयराम ठाकुर

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर “सुख की सरकार” की ब्रांडिंग कर रही है और इस पर हर महीने करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन इस सरकार के कृत्य बेहद शर्मनाक हैं। पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा शुरू

लोगों को मृत बताकर सहारा पेंशन बंद करना “सुख की सरकार” की बेशर्मी : जयराम ठाकुर Read More »

चुनाव सत्ता का सेमीफाइनल, जनता सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों का हिसाब चुकता करने को तैयार : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी आगामी स्थानीय निकाय और नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और राज्य की जनता वर्तमान भ्रष्ट एवं निकम्मी सुक्खू सरकार के शासन से बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है, जिसके कारण अब

चुनाव सत्ता का सेमीफाइनल, जनता सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों का हिसाब चुकता करने को तैयार : जयराम ठाकुर Read More »

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने विक्रमबाग स्कूल को दिए 100 डेस्क

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला विक्रम बाग में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश्वर लोटा ने दौरा किया और यहां पर सो डेस्क स्कूल को दान किये।.. इस दौरान उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और भविष्य में बड़ा ऑफिसर बनने की अपील की।… स्कूल की प्रधानाचार्य राजेश कुमार व एसएमसी प्रधान मोहम्मद गफ्फार ने अतिरिक्त

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने विक्रमबाग स्कूल को दिए 100 डेस्क Read More »

आयुष हॉस्पिटल में 90 टेस्ट वाला विशेष ब्लड टेस्ट कैंप 18 से 20  अप्रैल तक

आम जनता को सस्ती, सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आयुष हॉस्पिटल, न्यू टोटू, शिमला द्वारा 18 से 20 अप्रैल 2026 तक विशेष ब्लड टेस्ट कैंप का आयोजन किया जा रहा है.यह कैंप प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक जांच सुविधाएं बेहद रियायती दरों पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें लगभग 90 प्रकार के महत्वपूर्ण ब्लड टेस्ट मात्र 1000 रुपये में किए जाएंगे, जबकि इन सभी जांचों की कुल एमआरपी लगभग 4000 रुपये है.इस प्रकार यह कैंप आम लोगों के लिए कम खर्च में संपूर्ण स्वास्थ्य जांच का एक सुनहरा अवसर साबित होगा.वर्तमान समय में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए इस प्रकार के शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खान-पान, तनावपूर्ण जीवनशैली और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण अनेक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। अधिकतर लोग व्यस्तता के कारण समय पर जांच नहीं करवा पाते, जिसके चलते कई गंभीर बीमारियां बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर में विकसित होती रहती हैं। ऐसे में समय पर जांच करवाना अत्यंत आवश्यक हो जाता है, ताकि बीमारी का प्रारंभिक स्तर पर ही पता लगाया जा सके और उचित उपचार शुरू किया जा सके। इस कैंप में शामिल जांचों के माध्यम से शरीर के विभिन्न अंगों की कार्यप्रणाली का समग्र आकलन किया जाएगा। इसमें आयरन पैनल, लिपिड प्रोफाइल, थायरॉइड प्रोफाइल, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी पैनल, सीबीसी, विटामिन D, विटामिन B12, HbA1c, फास्टिंग ब्लड शुगर तथा यूरिन जांच सहित अन्य कई महत्वपूर्ण परीक्षण शामिल हैं.इन सभी जांचों के माध्यम से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य की पूरी जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकता है। कैंप के दौरान आम जनता के लिए कोलेस्ट्रॉल और शुगर की जांच पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। हालांकि इन जांचों के लिए मरीजों को खाली पेट आना अनिवार्य होगा, ताकि जांच के परिणाम सटीक और विश्वसनीय प्राप्त हो सकें.अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित तरीके से की गई हैं ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस स्वास्थ्य शिविर में अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी, जो न केवल मरीजों की जांच करेगी बल्कि उन्हें उचित स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान करेगी। टीम में डॉ. के. के. शर्मा, डॉ. धर्मवीर वशिष्ठ, डॉ. जगदीश शर्मा तथा डॉ. अनिल चंदेल जैसे अनुभवी चिकित्सक शामिल हैं, जिनका चिकित्सा क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। उनके मार्गदर्शन से मरीजों को सही दिशा में उपचार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. के. के. शर्मा ने बताया कि अस्पताल में ओपीडी और आईपीडी दोनों प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं.मरीजों की संपूर्ण जांच के बाद उन्हें उनकी बीमारी के अनुसार उचित उपचार प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा का मुख्य उद्देश्य केवल बीमारी का इलाज करना ही नहीं, बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाना भी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी बीमारी का समय पर सही निदान कर लिया जाए तो उसे नियंत्रित करना और ठीक करना काफी आसान हो जाता है.इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर लोगों को जागरूक करने और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच करवाएं.उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

आयुष हॉस्पिटल में 90 टेस्ट वाला विशेष ब्लड टेस्ट कैंप 18 से 20  अप्रैल तक Read More »

जिला में कार्यरत प्रवासी मजदूरों को 5 किलोग्राम के वाणिज्य गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे है-शमशेर सिंह  

जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर शमशेर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में कार्यरत प्रवासी मजदूर जिनके पास स्थाई गैस कुनैक्शन नहीं है उनकी सुविधा के लिए उन्हें 5 किलोग्राम के वाणिज्य गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे है। उन्होंने बताया कि इन सिलेंडरों की प्राप्ति के

जिला में कार्यरत प्रवासी मजदूरों को 5 किलोग्राम के वाणिज्य गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे है-शमशेर सिंह   Read More »

प्रदेश के विद्यालयों में 20 अपै्रल से आयोजित होंगे अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट शिविर

डिजिटल टेक्नोलॉजिज एंड गवर्नेंस विभाग के द्वारा प्रदेश के विद्यालयों में 20 अप्रैल, 2026 से अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट (एमबीयू) शिविर आयोजित करवाएं जाएंगे। यह शिविर डिजिटल टेक्नोलॉजिज एंड  गवर्नेंस , स्कूल शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित करवाएं जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य उन बच्चों के आधार का अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट

प्रदेश के विद्यालयों में 20 अपै्रल से आयोजित होंगे अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट शिविर Read More »