सोलन में कर्नल संजय शांडिल के बढ़ते जनाधार से भाजपा बेचैन : सीमा शर्मा



सोलन शहरी कांग्रेस सोलन की अध्यक्ष सीमा शर्मा ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा है कि कर्नल संजय शांडिल की जनता के बीच लगातार बढ़ती सक्रियता और लोकप्रियता से भाजपा के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्नल शांडिल दिन-रात आम जनता से जुड़े मुद्दों को सरकार और प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठा रहे हैं तथा लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा उनकी बढ़ती लोकप्रियता से बेचैन हो रही है सोलन में भाजपा के कुछ नेता उनकी जनहितकारी कार्यशैली से बौखला गए हैं।


सीमा शर्मा ने कहा कि भाजपा के शहरी अध्यक्ष अपना मानसिक संतुलन ठीक करे, इसका उदाहरण उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी दिया ज़ब उनकी शहरी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस में देरी से आई तो गुप्ता ने उन्हें कहा कि आप लेट है पीछे चलिए l
सीमा ने कहा कि कर्नल संजय शांडिल लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी परेशानियों और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं तथा जनहित से जुड़े विषयों को सरकार और प्रशासन के सामने रख रहे हैं।



वह खुद भी ‘सैनिक परिवार से हैं सेवा का भाव समझती हूं


अपने सैनिक परिवार से जुड़े होने का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके पिता ने 1965 और 1971 के युद्धों में देश की सेवा की थी। उन्होंने कहा कि सैनिक के लिए देश सेवा और जनसेवा का भाव सर्वोपरि होता है तथा अपने कर्तव्य और लोगों के हितों की लड़ाई से पीछे हटना सैनिक की कार्यशैली का हिस्सा नहीं होता।


उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ कर्नल संजय शांडिल भी जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनना, उनकी आवाज को संबंधित अधिकारियों और सरकार तक पहुंचाना तथा समाधान के लिए लगातार प्रयास करना ही जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। शहरी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की ताकत आम जनता के साथ उसका सीधा जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और जनता की समस्याओं को उठाने के लिए लगातार संघर्ष करती रही है। कहा कि कर्नल संजय शांडिल की कार्यशैली में भी जनता के साथ सीधा संवाद और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देने की भावना स्पष्ट दिखाई देती है। सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित स्थानीय स्तर पर लोगों से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर वह लगातार सक्रिय रहते हैं। सीमा शर्मा ने कहा कि जब कोई नेता लगातार जनता के बीच रहता है और उनकी समस्याओं को अपनी प्राथमिकता बनाता है तो स्वाभाविक रूप से उसका लोगों के साथ विश्वास का रिश्ता मजबूत होता है।

उन्होंने कहा कि जनता के बीच बढ़ती सक्रियता और लोगों से सीधा संवाद ही कर्नल शांडील की राजनीतिक कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है।सीमा शर्मा ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं की लोकप्रियता से परेशान होने के बजाय भाजपा को जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप के बजाय जनता की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा होनी चाहिए।