नाहन के चबांहा में पुलिस टीम ने दादाहु के दो युवकों को 19.44 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया


डिटेक्शन सेल नाहन की पुलिस टीम ने चबाँहा के पास ददाहू के दो व्यक्तियों के पास से 19.44 ग्राम चिट्टा बरामदकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गुप्त सूचना मिली कि 02 व्यक्ति रोहित परमार निवासी ददाहु व निकुंज कुमार उर्फ भानु निवासी ददाहु के रहने वाले है जो काफी समय से आपसी मीलीभगत से ददाहु व आस पास के क्षेत्र में मदाक पदार्थ चिट्टा बेचने का काम करते जो आज दोनों गाडी न0 HP 63C-2969 में मादक पदार्थ चिट्टा की खेप लेकर कालाआम्ब की ओर से ददाहु की तरफ जा रहे है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए तलाशी के दौरान उक्त आरोपियों के कब्जे से कुल 19.44 ग्राम चिट्टा तथा 1000 रुपए नगद बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना नाहन में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।