जिला परिषद वार्ड नंबर 6 सतौन की सबसे हॉट सीट से कांग्रेस समर्थित खत्री ठाकुर 3566 मतों से विजयी

जिला परिषद वार्ड नंबर 6 सतौन की सबसे हॉट सीट से कांग्रेस समर्थित खत्री ठाकुर 3566 मतों से विजयी रहे हैं।उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित रजनीश चौहान को हराया हैं।

बता दें कि कल जिन 06 पंचायतों की गिनती हुई है वो कमरऊ, बलदुवा, बड़वास, पुनीर धमोंन, पोका,और सतोंन शामिल थी।जिसमें खत्री ठाकुर ने सभी 6 पंचायतों से लीड ली थी। खत्री ठाकुर की शिलाई विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों से 801 मतों की बढ़त ली थी। गौर करने वाली बात यह भी है कि रजनीश की खुद की पंचायत से भी खतरी ठाकुर की 150 वोट की लीड रही है।

आज आँजभोज की लगभग 10 पंचायते की गिनती शुरू की गई। जिसमें भी उनका पलड़ा भारी रहा। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाली पंचायतों की मतगणना आज दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुई। जिसके अंतिम परिणाम में उन्होंने यह शानदार जीत हासिल की।