विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ को वर्तमान साइबर खतरों के बारे में किया जागरूक

साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड (EMF) मिथक-निवारण विषय पर   दिनांक 13 मई 2026 को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।  श्री वीरेंद्र कुमार, अपर महानिदेशक, दूरसंचार विभाग (DoT), हिमाचल प्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र के सक्षम मार्गदर्शन में   राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मणिकरण, जिला कुल्लू में इस कार्यक्रम का आयोजित किया गया।

  इस पहल का मुख्य उद्देश्य दूरसंचार टावरों से संबंधित EMF विकिरण के बारे में फैली हुई भ्रांतियों को दूर करना तथा भारत सरकार की नागरिक-केंद्रित पहल “संचार साथी” को उजागर करना था। प्रतिभागियों को EMF एक्सपोज़र से संबंधित वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी दी गई तथा दूरसंचार अवसंरचना में अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। सत्र के दौरान साइबर अपराध के प्रति जागरूकता पर भी विशेष बल दिया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ को वर्तमान साइबर खतरों के बारे में संवेदनशील बनाया गया तथा डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक सावधानियों (Do’s and Don’ts) की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस सत्र में लगभग 50 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जिससे सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूकता में वृद्धि हुई तथा EMF संबंधी विषयों की बेहतर समझ विकसित हुई।  

यह कार्यक्रम श्री संतोष कुमार सिंह, उप महानिदेशक (अनुपालन) तथा श्री संदीप आर्य, उप महानिदेशक (सुरक्षा), दूरसंचार विभाग, हिमाचल प्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र के नेतृत्व में तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री रमेश बोध के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्री नीरज, निदेशक (अनुपालन), दूरसंचार विभाग, हिमाचल प्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीएसएनएल के एजीएम श्री सत्यानंद जी भी उपस्थित रहे।