नाहन में बेटी के जन्म पर अनोखा जश्न, “बेटी हुई है

नाहन में बेटी के जन्म पर अनोखा जश्न, “बेटी हुई है” पोस्टर से सजी कार और दिल छू लेने वाला संदेश
नाहन के मोहल्ला गोविंदगढ़ में बेटी के जन्म की खुशियां कुछ अलग अंदाज में मनाई गईं। अजीत सिंह और सीमा कौर के घर वर्षों बाद नन्हीं परी ने जन्म लिया तो परिवार की खुशी देखते ही बन रही थी। पिता अपनी बेटी को अस्पताल से घर लाने के लिए खास तौर पर गुब्बारों से सजी कार लेकर पहुंचे। कार पर बड़े अक्षरों में “बेटी हुई है” का पोस्टर लगाया गया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।