सेनवाला स्कूल के छात्रों का 10वीं परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन, 643 अंक लेकर लवीशा बनी स्कूल की टॉप

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा घोषित किए गए कक्षा 10वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेनवाला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम लगभग 98 प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के कुल 44 विद्यार्थियों ने इस वर्ष परीक्षा दी थी, जिनमें से 38 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि 5 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की।