सिरमौर विजिलेंस टीम ने दस हजार की रिश्वत लेते हुए वन विभाग के भंगानी रेंज अधिकारी सुमन्त कुमार को गिरफ्तार किया है मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भंगानी रेंज में तैनात था और शिकायतकर्ता इकराम निवासी भंगानी से उसके ट्रैक्टर को खनन करने देने में उसके चालान न करने की एवरेज में एवज में 10000 हजार रुपये की मांग कर रहा था विजिलेंस ने आरोपी को पैसे लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है
इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी की शिकायत विजिलेंस अधिकारियों को की जिसके बाद ट्रैप लगाकर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है मौके पर विजिलेंस की टीम कार्यवाही में जुटी है बताया जा रहा है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को चुंगी नंबर 6 पर पैसे देने के लिए बुलाया था और शिकायतकर्ता ने विजिलेंस अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी कि आरोपी उसकी काफी लंबे समय से परेशान कर रहा है जिसके बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को पहले इसकी शिकायत दे दी थी और रिकॉर्डिंग भी सौंप दी थी
