हिमाचल राज्य सहकारी बैंक की शाखा संगडाह द्वारा संगडाह ग्रामीण में वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बैंक प्रबंधन निशा ठाकुर और शाखा प्रबंधक रविंद्र सिंह ने लोगों को बैंकिंग जानकारी दी। यहां लोगों को मुख्य रूप से डिपाजिट मोबाइजेशन, साइबर फ्रॉड और विभिन्न बैंकिंग योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस स्तर पर पंचायत प्रधान तपेंद्र सिंह, पंचायत के ग्रामीण मौजूद रहे। इसी तरह लुधियाना में भी वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया इस सिविल में लोगों को बैंकिंग योजनाओं अन्य बैंक संबंधी जानकारियां दी गई।.इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान सुरजन सिंह, ग्रामीण मौजूद रहे।
