विद्युत उपमंडल नाहन-1 सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि 14 अक्तूबर, 2026 बुधवार को ट्रांसफार्मर की आवश्यक मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य के चलते नाहन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमें नजदीक मशानपुरा, बस-स्टैंड, टिबड़ी मोहल्ला, चकरेड़ा कच्चा टैंक, चार्जिंग स्टेशन बस-स्टैंड के आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक या कार्य पूरा होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है और कहा कि यह शट-डाउन मौसम अनुकूल होने पर ही प्रभावी होगा।