कालाआम्ब के 5 आरोपियों के कब्जे से 30.40 ग्राम मादक पर्दाथ चिट्टा व कुल 47800 रूपये बरामद



DETECTION CELL नाहन की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 30.40 ग्राम मादक पर्दाथ चिट्टा व कुल 47800 रुपये बरामद कर 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त के दौरान जब खैरी पुल मुख्य सड़क काला आम्ब-त्रिलोकपुर के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि 05 व्यक्ति गाड़ी न0 HR 26BK 7722 बैठे है । जिसमे विकास कुमार @ विक्की पुत्र निवासी गांव, डा0 व तह0 भुना जिला फतेहबाद हरियाणा, राकेश मिश्रा निवासी गांव H.NO. 243 शिव कॉलोनी कालाअंब डा0 हमीदपुर व तह0 नारायणगढ़ जिला अंबाला हरियाणा , विक्की सैनी निवासी मकान न0 238 नजद पुनम नर्सींग होम नारायणगढ़ रोड़ कालाआम्ब जिला अम्बाला हरियाणा , निखिल पुत्र अशोक कुमार निवासी मकान न0 421/11 बाल्मिकि बस्ती नाहन जिला सिरमौर तथा उसके साथ पीछली सीट पर बैठी महिला ने शिवम निवासी बाल्मिकि बस्ती नाहन जिला सिरमौर गाड़ी मे बैठे है । जो कि काफी समय से काला आम्ब, त्रिलोकपुर आदि क्षेत्र में हरियाणा से मादक पदार्थ की खेप लेकर आते है तथा इस इलाका में मादक पदार्थ हैरोईन बेचने का धंधा करते है जो आज भी गाड़ी न0 HR 26BK 7722 में उपरोक्त सभी बैठकर आस पास के इलाका में चिट्टा बेचने का धन्धा कर रहे है । जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए तलाशी के दौरान उक्त आरोपीयौ के कब्जे से कुल 30.40 ग्राम मादक पर्दाथ चिट्टा/हैरोईन व कुल 47800 रुपये बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त 05 आरोपियो को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना काला आम्ब में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।