नाहन मेडिकल कॉलेज अधीक्षक हेमलता ने रखा अपना स्पष्टीकरण

डाटा एंट्री ऑपरेटर अधीक्षक पर लगाए थे ऑफिस लेट से आने का आरोप


नाहन : डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में तैनात अधीक्षक ग्रेड 2 हेमलता वर्मा ने अपना स्पष्टीकरण देते कहा की उनके ऑफिस में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर नवीन ठाकुर ने उन पर जो आरोप लगाए हैं वह गलत हैं। उन्होंने कहा कि नवीन ठाकुर ने उन पर आरोप लगाया कि अधीक्षक हेमलता कार्यालय लेट आती हैं।.. जबकि ऐसा नहीं है।… अधीक्षक हेमलता ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से उनके पति बीमार चले आ रहे हैं। इस बारे में मेडिकल कॉलेज विभाग के उच्च अधिकारियों को बताया गया है कि वह कभी उनकी देखरेख के चलते दफ्तर में लेट हो सकती है, उधर अधीक्षक हेमलता ने कहा कि नवीन ठाकुर ने बिना मेडिकल कॉलेज प्रशासन की परमिशन लिए मीडिया को मेडिकल कॉलेज में बुलाया उन पर आरोप लगाया है, जो कि गलत है। उन्होंने बताया कि नवीन ठाकुर जोकि डाटा एंट्री ऑपरेटर है वे स्वयं सुबह अपने आप हाजिरी लगाकर अनुपस्थित रहता है। अगली हजारी वह अगले दिन सुबह आकर लगता है।… इसी कारण उसे 2019 2020-20 में जम्मू राज्य में स्थानांतरित किया गया था।.. अधीक्षक हेमलता ने बताया कि तब से लेकर आज तक नवीन ठाकुर ने अपनी सेवाएं मेडिकल कॉलेज में सही तरीके से नहीं दी है। बहरहाल अधीक्षक हेमलता ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अधिकारियों को इस बारे एक शिकायत पत्र दिया है जिसमें उन्होंने डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।