हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लॉ विभाग में SFI से जुड़े कुछ छात्र नेताओं और अन्य छात्रों के बीच झड़प होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद विश्वविद्यालय सुरक्षा के डीएसपी गौरी शंकर मौके पर पहुंचे।
इसके बाद इनमें से कुछ छात्र वीसी कार्यालय पहुंच गए, जहां बैग की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कुछ छात्र नेताओं के बैग में धारदार हथियार मिलने की बात सामने आई है। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डीएसपी छात्रों से पूछताछ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ छात्र नेता यह दावा करते दिखाई दे रहे हैं कि बैग किसी और छात्र का है। हालांकि, पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने की बात सामने आई है।
फिलहाल पुलिस ने मामले में छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और झड़प के सा