विकास खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली कुफ्फर-कैंथू पंचायत की प्रधान रक्षा देवी व पूर्व प्रधान विपतानंद के नेतृत्व में सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने हरिपुरधार बाजार अथवा दुकानदारों के कूड़े को उनके पेयजल स्रौत्र के समीप जंगल में फैंकने के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया। स्थानीय महिलाओं व ग्रामीणों ने यहां लगे कूड़े के अंबार के काफी हिस्से का निस्तारण भी किया।
उन्होंने कहा कि, हरिपुरधार-संगड़ाह सड़क पर खुले में कूड़ा व प्लास्टिक का कचरा डाले जाने से पेड़ श-पौधों जलस्रोतों, पशुओं व पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और बीमारी का अंदेशा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने एसडीएम संगड़ाह तथा नायब तहसीलदार हरिपुरधार से मांग है कि, यहां डाले गए कूड़े के ढेर को जल्द हटाया जाए और भविष्य में यहां कूड़ा डालने पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की शिकायत के बाद आज राज्स्व व वन विभाग के संबंधित कर्मचारी भी घटनास्थल पर अथवा कूड़े के ढेर के पास पंहुचे।