जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर देविंद्र कुमार ने बताया कि मैसर्ज स्काय मर्चेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला में मार्केटिंग ट्रेनी के 22 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाएंगे। इसके लिए 17 सितंबर 2026 को उप-रोजगार कार्यालय सराहां में सुबह 10:30 बजे से कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
इन पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ग्रेजुएशन या आईटीआई निर्धारित की गई है।इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित निर्धारित तिथि पर उप-रोजगार कार्यालय सराहां में पहुंच सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए 94636-34843 पर संपर्क किया जा सकता है।