हिमाचल के पेंशनरों को सुक्खू सरकार की सौगात, 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एरियर की नई किस्त जारी

तीन दिन पहले हमीरपुर जिले के बड़सर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को उनके बकाया एरियर की अगली किस्त जारी करने की घोषणा की थी। अब इस घोषणा को अमली जामा पहनाते हुए वित्त (पेंशन) विभाग ने आज आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को पेंशन तथा पारिवारिक पेंशन के बकाया एरियर की नई किस्त अगस्त महीने में जारी की जाएगी।