राजगढ़ की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1.69 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने गश्त दौरान कटोली के समीप दो युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा । दोनों युवक पुलिस वाहन को देखकर अपना मोबाइल फोन एवं एक सिरिंज सड़क किनारे पैराफिट पर छोड़कर भागने लगे, जिन्हें लगभग 20 मीटर आगे पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान सचिन (26 वर्ष) निवासी गांव कनेच, तहसील राजगढ़ तथा आदर्श चौहान (25 वर्ष) निवासी गांव पनयाली, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान उक्त आरोपियों के कब्जे से 1.69 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया।