हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक एवं पवित्र श्री रेणुकाजी झील में लापता हुए 21 वर्षीय युवक सुमित का शव दो दिन बाद बरामद कर लिया गया है। युवक की तलाश के लिए पुलिस, प्रशासन, गोताखोरों और बचाव दल द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। शव मिलने के बाद परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

