जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड (RTA हमीरपुर) के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 120 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार विभिन्न रोजगार कार्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। 9 जून, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय राजगढ़, 10 जून को उप-रोजगार कार्यालय संगड़ाह, 11 जून को रोजगार कार्यालय नाहन तथा 12 जून को उप-रोजगार कार्यालय शिलाई में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

