हिमाचल प्रदेश में तेजी से फैल रहे चिट्टे के कारोबार और नशे की बढ़ती गिरफ्त ने अब सरकार को निर्णायक कार्रवाई के मोड़ पर ला खड़ा किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नशे के खिलाफ अब तक का सबसे सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट संकेत दिए हैं कि चिट्टे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार किसी भी स्तर तक जाने को तैयार है।
सरकार ने साफ कर दिया है कि अब केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नशे की कमाई से खड़ी की गई संपत्तियों को भी ध्वस्त किया जाएगा। इसके साथ ही नशे में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक चिट्टे के मामलों में संलिप्त पाए गए 123 सरकारी कर्मचारियों में से 31 को बर्खास्त किया जा चुका है, जबकि करीब 90 अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इनमें पुलिस विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं।
एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क की वेबसाइट पर पढ़े विस्तृत समाचार।

