नागरिक उपमंडल संगड़ाह की नौहराधार तहसील के देवामानल गांव से आज 2 सगे भाइयों की खड्ड अथवा नाले में डूबने का दुखद समाचार आया। हादसे से क्षेत्र शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार दोनों भाई गांव के समीप जंगल में अपनी बकरियों व बैलों को चराने गए थे। इसी दौरान खेलते-खेलते 8 साल के छोटे भाई आयन का पैर फिसल गया और वह खड्ड अथवा नाले में जा गिरा।
छोटे भाई को डूबता देख 9 साल के बड़े भाई अभिनव ने उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि, बड़ा भाई बोलने और सुनने में असमर्थ है, जिस कारण वह सहायता के लिए आवाज नहीं लगा पाया। देखते ही देखते दोनों भाई पानी के तेज बहाव में फंस गए और जब तक बच्चों के पिता यहां पर पहुंचे, तब तक दोनों बच्चे खड्ड की चपेट में आ चुके थे। Police Station संगड़ाह में दर्ज इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है और शवों को Postmortem के लिए राजगढ़ Hospital ले जाया गया है। SDM संगड़ाह सुनील कायथ ने कहा कि, तहसीलदार नौहराधार को मृतक बच्चों के परिजनों को तुरंत राहत राशि जारी करने को कह दिया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इन दिनों बारिश के चलते उफ़ान पर चल रहे नदी नालों के किनारे सावधानी बरतने की भी अपील की। बहरहाल छोटे भाई को बचाने के लिए बड़े भाई की भी मौत की इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक व्यक्त है।

