पीएम श्री पंडित दुर्गादत्त राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग का बोर्ड की बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 98.2% रहा। विज्ञान संकाय और वाणिज्य संकाय का परिणाम 100 जबकि कला संकाय का परिणाम 96% रहा। विज्ञान संकाय में श्रिया शर्मा ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि कला में मानसी चौहान ने 87 प्रतिशत और वाणिज्य में समीक्षा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया। बच्चों ने विभिन्न विषयों में उच्च अंक प्राप्त किए हैं। जबकि पांच बच्चों ने सभी विषयों में डिस्टिंक्शन हासिल की है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहित वर्मा और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीरज पंवर ने बारहवीं कक्षा में बेहतर परिणाम पर होनहार बच्चों अभिभावकों, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी और कहा की यह बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के साल भर के समर्पण का परिणाम है।


