नगर परिषद की सफाई कर्मचारी को आवारा कुत्ते ने काटा

नाहन में आवारा में कुत्तों का आतंक जारी है। शहर में आए दिन आवारा कुत्ते किसी न किसी को काट रहे हैं। जिला प्रशासन आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने में बिल्कुल नाकाम सिद्ध हो रहा है। आज इस कड़ी में आज सुबह 6बजे आवारा कुत्ते के झुंड ने नगर परिषद की सफाई कर्मचारी मीनाक्षी के टांग पर बुरी तरह से काट लिया है।.. वह किसी तरह इन आवारा कुत्तों के चंगुल से बची।

मौके पर मीनाक्षी को नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसका उपचार किया गया।… जानकारी के अनुसार इन कुत्तों को रानीताल में एक डॉग लवर द्वारा पाला गया है। अधिकतर लोगों को काटे जाने के मामले डॉग लवर द्वारा पाले गए कुत्ते हैं।उधर प्रशासन भी डॉग लवर द्वारा पाल गए कुत्तों पर लगाम लगाने में कुछ नहीं कर पाया है।डॉग लवर ने 10 से 20 तक कुत्ते घरों में पाले हुए हैं।जबकि नगर परिषद द्वारा दो कुत्ते ही पालने के आदेश हैं। यहां जिला प्रशासन को कुत्तों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और डॉग शेल्टर का जल्द इंतजाम करना चाहिए।