आसपास के पेट्रोल पंपों की बजाय पौने 2 ₹ सस्ता मिल रहा है पेट्रोल,डीजल
संगड़ाह में पेट्रोल पंप न होने की चलते अब तक 13 KM दूर जाकर भरवाना पड़ता था तेल
उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह से करीब से करीब अढ़ाई KM दूर बोरली गांव के समीप नया HP Petrol Pump खुलने से क्षेत्र के वाहन मालिकों व चालकों में काफी उत्साह है। संगड़ाह में पैट्रोल पंप न होने के चलते इससे पहले क्षेत्रवासियों को पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए 13 किलोमीटर दूर खेगुआ अथवा 25 KM दूर रेणुका जी जाना पड़ता था। पेट्रोल पंप के संचालक सोम प्रकाश ने बताया कि, भारत पेट्रोलियम द्वारा दूर दराज के क्षेत्रों के लिए चलाई गई योजना के तहत यहां पेट्रोल व डीजल दोनों आसपास के अन्य पेट्रोल पंप की बजाय करीब पौने 2 रुपए प्रति लीटर सस्ता मिल रहा है। यहां तेल कम कीमत पर मिलने के चलते पहले ही दिन काफी संख्या में लोग पहुंचे। काफी अरसे से संगड़ाह में पेट्रोल पंप की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों ने इस पंप के शुभारंभ के लिए भारत पेट्रोलियम व केंद्र सरकार का आभार जताया। भारत पेट्रोलियम के Manager Sales अमिताभ सिन्हा ने रेट कम होने को लेकर पूछे जाने पर बताया कि, कंपनी अथवा सरकार द्वारा दूर दराज क्षेत्रों में अन्य इलाके मुकाबला कम दाम पर Petrol Diesel उपलब्ध करवाया जाता है और जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में तो कीमत अन्य क्षेत्रों से करीब ₹4 कम है। बहरहाल नया पेट्रोल पंप शुरू होने व कम कीमत पर पेट्रोल डीजल मिलने से क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है और पेट्रोल पंप के संचालक प्रकाश व शुभम के अनुसार जल्द इस पंप का विधिवत उद्घाटन करवाया जाएगा। Petrol Pump के शुरू होने से संगड़ाह में अवैध रूप से निर्धारित दर से करीब 20 ₹ लीटर मंहगे दामों पर पेट्रोल डीजल बेचे जाने का अवैध धंधा भी बंद हो गया।


