शूलिनी यूनिवर्सिटी में ट्राई आयोजित करेगा ‘उपभोक्ता आउटरीच कार्यक्रम’

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) देश भर में उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने के लिए नियमित रूप से ‘उपभोक्ता आउटरीच कार्यक्रम’ (Consumer Outreach Programmes) आयोजित कर रहा है। इसी प्रकार का एक कार्यक्रम 27 मार्च 2026 को सोलन जिला में स्थित शूलिनी यूनिवर्सिटी के परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य  दूरसंचार सेवाओं, साइबर सुरक्षा, और उपभोक्ता-हितैषी नियमों के बारे में जागरूकता बढ़ाना। इस कार्यक्रम में साइबर धोखाधड़ी से बचाव, दूरसंचार शिकायत निवारण और नए नियमों की जानकारी दी जा रही है। इसमें दूरसंचार सेवा प्रदाताओं, उपभोक्ता संगठनों (NGOs), और आम जनता के अलावा विश्वविद्यालय के छात्रों और अध्यापकों को भी शामिल किया जाएगा। ये प्रयास दूरसंचार उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने और उन्हें जागरूक रहने में मदद करने के लिए TRAI की निरंतर प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं।