दो रोबोटिक सर्जरी मशीनों का ऑर्डर और देगी सरकार,
एक सोलन और एक कुल्लू को मिलेगी
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि रोबोटिक सर्जरी मशीन की कीमत 28 करोड़ रुपये है। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी के लोग इसकी कीमत को कम बताकर प्रस्तुत कर रहे हैं, यह तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। जिस कंपनी की यह मशीन है, यदि जयराम हमें 16 करोड़ रुपये में उपलब्ध करवा दें, तो हम तुरंत ऑर्डर दे देंगे।
यदि यह दावा सही नहीं पाया जाता है, तो रोबोटिक सर्जरी पर भाजपा के एक विधायक द्वारा 25 मार्च तक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कही गई है। ऐसे में यह अपेक्षित है कि जयराम स्वयं भी स्पष्ट करें कि वे कब तक संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक करेंगे।
जयराम को जानकारी दे रहे लोग उन्हें भ्रमित कर रहे हैं। उन्हें विधानसभा में कोई भी तथ्य रखने से पहले उसका समुचित सत्यापन अवश्य करना चाहिए।

