राजगढ़ खेरी रोड पर स्थित ईटरनल यूनिवर्सिटी बडु साहिब में खाने में कीड़े होने का मामला प्रकाश में आया है।… जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों ने प्रबंधन के खिलाफ हल्ला बोला है।.. शुक्रवार सुबह भी कॉलेज की विद्यार्थियों ने प्रबंधन के समक्ष प्रदर्शन कर मैस के खाने में आ रहे कीड़ों के बारे में अवगत करवाया। जिला प्रशासन और खाद्य विभाग को ऐसे स्थान पर जाकर जांच करनी चाहिए ताकि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ ना हो सके।


