जिला सिरमौर में उदघोषित अपराधियों को पकड़ने के लिये गठित टीम ने एक उदघोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजकमल नेगी पुत्र रोशन लाल निवासी गाँव व डाक0 खमाडी तह0 ननखडी जिला शिमला हाल निवासी झाखडी जिला शिमला के रूप में हुई है।
आरोपी राजकमल नेगी को अभियोग संख्या 31/21 दिनांक 18-07-21 जैर धारा 406,420,120B & 411 IPC थाना रेणुका जी में पंजीकृत केस के न्यायालय में उपस्थित न आने पर गिरफ्तार किया गया है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना रेणुका जी में धारा 209 BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया है और तफ्तीश शुरू कर दी है।


