विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027) के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय चैलेंज ट्रैक चैंपियनशिप में इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कुफरी, शिमला की बी.एससी. हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन की तृतीय वर्ष की छात्रा नंदिनी कंवर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त शिमला श्री अनुपम कश्यप द्वारा किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने “जलवायु सुरक्षा, सीमाएँ एवं सतत पर्वतीय विकास” विषय पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए।
जिला शिमला में प्रथम चरण की क्विज प्रतियोगिता में लगभग 8,000 युवाओं ने भाग लिया। विभिन्न चरणों के बाद 19 प्रतिभागियों ने जिला स्तरीय PPT चैलेंज में भाग लिया। कुल छह विजेताओं का चयन किया गया, जो दिसंबर 2026 के प्रथम सप्ताह में आयोजित राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जिला शिमला का प्रतिनिधित्व करेंगे।
नंदिनी कंवर की इस उपलब्धि पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. मुकुल डिमरी एवं समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई दी तथा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
