दिनांक 08.11.2026 को पुलिस थाना कालाआम्ब मे STF शिमला की पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल नं० HR02AJ4689 (Honda Phoenix) पर सवार दो व्यक्ति गगनदीप (उम्र 32 वर्ष), निवासी बेरखेड़ी माजरा, तहसील नारायणगढ़, जिला अम्बाला (हरियाणा) तथा सन्नी कुमार (उम्र 30 वर्ष), निवासी सकरपुरा, तहसील नारायणगढ़, जिला अम्बाला (हरियाणा) भारी मात्रा मे नशे का सामान लेकर आ रहे हे । जिस सूचना पर STF शिमला की पुलिस टीम ने तुरंत कारवाही करते हुए दोनों व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की। तथा तलाशी के दौरान उपरोक्त आरोपियों के कब्जे से 11.46 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद करने मे सफलता प्राप्त की। जिस पर पुलिस थाना कालाआम्ब मे ND&PS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले मे आगामी अनवेषण जारी है। उपरोक्त दोनों आरोपियों को आज माननीय अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उनको 03 दिन पुलिस रिमाँड दिया गया।