शिलाई में सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत


बीती रविवार रात्रि समय करीब 11:30 शिलाई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति और उसकी 8 साल के बेटी की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार शिलाई के गांव गांव कांडो-भटनोल, तहसील शिलाई में एक Brezza कार नंबर HP85-0365 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । उक्त सूचना पर थाना शिलाई की पुलिस टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई । मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि कार में सवार सोहन सिंह प निवासी गांव कमोटा, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर उम्र 40 वर्ष और उसके पुत्र शिवांशु ठाकुर उम्र करीब 8 वर्ष की मृत्यु हो गई है। कार में सवार एक लड़की अन्वी ठाकुर पुत्री सोहन सिंह उम्र करीब 10 वर्ष जो मौके पर नहीं मिली थी, की तलाश रात्रि में पुलिस टीम व स्थानीय लोगों द्वारा की गई तथा मौके से करीब 500 मीटर की दूरी से उसे सुरक्षित हालत में बरामद कर लिया गया है जिसे हल्की चोटें आई है । मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल शिलाई / पांवटा साहिब भेजा गया है । दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है । इस सम्बन्ध में थाना शिलाई में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही