दिल्ली लीडर टीम की ओर से खेल रहे बीए प्रथम वर्ष के छात्र, कुलपति डॉ. अशोक पुरी और रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद गुप्ता ने दी बधाई

आईईसी विश्वविद्यालय, बद्दी के लिए गर्व का क्षण है। विश्वविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष के छात्र अंशुल पांडे का सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग के लिए चयन हुआ है। अंशुल इस लीग में दिल्ली लीडर टीम की ओर से खेल रहे हैं.उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।
राजस्थान के नाथद्वारा, उदयपुर स्थित मदन पालीवाल मिराज क्रिकेट स्टेडियम में 21 अक्टूबर 2026 से सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग का शुभारंभ हो चुका है.इस प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा द्वारा किया जा रहा है.लीग में अंशुल पांडे को दिल्ली लीडर टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है.यह उनके लिए अपनी क्रिकेट प्रतिभा और खेल कौशल को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच है।

आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक पुरी और रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद गुप्ता ने अंशुल पांडे की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी.उन्होंने कहा कि अंशुल का सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग में चयन होना विश्वविद्यालय के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
उन्होंने विश्वास जताया कि अंशुल दिल्ली लीडर टीम की ओर से खेलते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे और अपने खेल से विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश तथा अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे. उन्होंने अंशुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य युवाओं को भी अपने सपनों को साकार करने, निरंतर प्रयास करने और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेल एवं अन्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ.साथ खेल एवंअन्य सह.पाठ्यक्रम गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है.अंशुल पांडे की यह उपलब्धि इसी दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण है.विश्वविद्यालय परिवार ने उनके बेहतर प्रदर्शन और आगामी मुकाबलों में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग के मुकाबलों का प्रसारण सोनी लिव और डीडी स्पोर्ट्स पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है.21 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे निर्धारित प्रसारण के संबंध में दर्शक संबंधित प्लेटफॉर्म का आधिकारिक कार्यक्रम देख सकते हैं।