पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में मुस्लिम व्यक्ति पर बस चालक से मारपीट का आरोप, लोगों ने किया चक्का जाम

DSP मानवेंद्र ठाकुर मौके पर पहुंचे, पुरुवाला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार



सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल के हरिपुर टोहाना में एक बस चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मुस्लिम व्यक्ति ने बस चालक पर डंडे से हमला किया, जिसके बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया।


घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिला और लोगों ने विरोध जताते हुए चक्का जाम कर दिया। स्थिति की सूचना मिलने पर DSP पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
वहीं, मामले में कार्रवाई करते हुए पुरुवाला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ।