सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल मुख्यालय सराहां में रविवार को विद्युत बोर्ड का शटडाउन रहेगा। विद्युत उपमण्डल सराहां के सहायक अभियन्ता इंजीनियर प्रतीक ठाकुर ने बताया कि 20 सितंबर दिन रविवार को विद्युत उपमंडल सराहां के 11 केवी. सराहां लोकल फ़ीडर की ज़रूरी मरम्मत व रखरखाव के लिए सराहां बाज़ार, जोहना घाट, सराहां बस स्टैंड, चौकी, चमोडा, चडेच, मताहन, सराहां बयपास, टिक्कर तथा साथ लगते क्षेत्रों में प्रातः 11:00 बजे से 03:00 बजे तक विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह शटडाउन मौसम की अनुकूल परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। खराब मौसम अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से शटडाउन को स्थगित अथवा पुनर्निर्धारित किया जा सकता है।