रेणुका जी क्षेत्र की दो बेटियों सीबीएसई बोर्ड में लहराया अपनी सफलता का परचम

सिरमौर जिला के रेणुका जी ददाहू तहसील की पनार पंचायत मे साधारण किसान परिवार की दोनो बेटीयों ने cbse बोर्ड मे अपना परचम लेहराया है पिछले महीने बड़ी बहन कमलेश ठाकुर हिस्ट्री की टीचर के लिए चयन हुआ और अब छोटी बहन रेणु ठाकुर का cbse हिंदी विषय के लिए चयन हुआ है जबकि इन बेटियों के सर से पिता का साया सन 2018 मे उठ गया था इस के बावजूद भी इनके हौसले की उड़ान नही थमी है।.. दोनों बेटियों की सफलता से उनकी माता राम देवी पूरे परिवार व रेणुका क्षेत्र में खुशी की लहर है।