सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे देशभर के इंजीनियरिंग छात्रों और युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एक बहुत ही शानदार अवसर पेश किया है। कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के कुल 1,748 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम के अभ्यर्थियों का चयन केंद्र सरकार के प्रमुख विभागों में किया जाएगा।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म 22 सितंबर तक भर सकते हैं। ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो 28 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक ओपन रहेगी। कम्प्यूटर आधारित परीक्षा अक्तूबर/नवंबर, 2026 में प्रस्तावित है।
आवेदन शुल्क
आवेदन फीस: सामान्य व ओबीसी वर्ग को 100 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग व सभी वर्गों की महिलाओं को फीस से छूट होगी