नशा तस्करी पर नकेल के लिए गठित Detection Cell राजगढ़ की टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक युवक सड़क से नीचे झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। तलाशी लेने पर उसके पास 1.19 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिरमौर जिला में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजगढ़ की Detection Cell पुलिस टीम ने एक युवक को 1.19 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को टीम गश्त पर थी। इस दौरान गिरीपुल के पास मुख्य सड़क के नीचे झाड़ियों में एक व्यक्ति छिपकर बैठा हुआ दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार निवासी गांव रनवा, डाकघर व उपतहसील हरिपुरधार, जिला सिरमौर बताया।
तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके कब्जे से 1.19 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और एक इंसुलिन इंजेक्शन बरामद किया। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना पच्छाद में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।