हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिमला शहर के उपमंडलाधिकारी (नागरिक) यानी एसडीएम सनी शर्मा का तबादला कर दिया है। सनी शर्मा को शिमला (शहरी) एसडीएम के पद से हटाकर हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्मिक विभाग के पूल में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके स्थान पर हमीरपुर जिले के नादौन में एसडीएम निशांत शर्मा को शिमला (शहरी) का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों के तबादले के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।