नगर पंचायत राजगढ़ में प्रस्तावित पार्किंग निर्माण को लेकर विधायक रीना कश्यप ने विधानसभा में सवाल उठाया। सरकार ने प्रश्न संख्या 4740 के जवाब में बताया कि पार्किंग के लिए भूमि हस्तांतरित हो चुकी है और लोक निर्माण विभाग ने 12.69 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की है। नगर पंचायत ने विभाग को 1.02 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए हैं, जबकि 24,896 रुपये शेष हैं। अतिरिक्त धनराशि के लिए नगर पंचायत ने शहरी विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा है। विधायक ने कहा कि उपलब्ध राशि तत्कालीन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी।
