PG कॉलेज नाहन में छात्रों की मांगों को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल

नाहन। छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा PG कॉलेज नाहन परिसर में सांकेतिक भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष अपनी प्रमुख मांगों को जोरदार तरीके से उठाया।

छात्रों की प्रमुख मांगों में 25 प्रतिशत फीस वृद्धि को वापस लेना तथा छात्र संघ चुनाव बहाल करना शामिल है। ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े इन मुद्दों पर प्रशासन को गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र उचित निर्णय लेना चाहिए।इस सांकेतिक भूख हड़ताल में ABVP जिला संयोजक साहिल ठाकुर के साथ अन्य कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने भी भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा।

ABVP ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े इन मुद्दों के समाधान के लिए परिषद आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी।