कोलर के रवि कुमार ने UPSC-CAPF परीक्षा में लहराया परचम, AIR-82 रैंक के साथ असिस्टेंट कमांडेंट के लिए चयन


सफलता कभी अचानक नहीं मिलती, उसके पीछे वर्षों की मेहनत, धैर्य और कई बार लिए गए कठिन फैसले छिपे होते हैं। सिरमौर के कोलर निवासी रवि कुमार ने अपने संघर्ष और लगातार प्रयासों के दम पर अब एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। UPSC-CAPF परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 82 हासिल की है और अब उनका चयन असिस्टेंट कमांडेंट के लिए हुआ है। इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।