कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और छात्र आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक को लेकर देशभर में छात्रों में आक्रोश है और उनके आंदोलन के दबाव में केंद्र सरकार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए मजबूर होना पड़ा।
राठौर ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के छात्राओं और युवाओं को लेकर कथित बयानों पर भी भाजपा से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि ये पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं है तो भाजपा को सार्वजनिक रूप से इसका खंडन करना चाहिए और संबंधित सांसद के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।