जिला सिरमौर में पीएमएसएस जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित है।
यह जानकारी प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय सिरमौर डा0जे0पी0 बलोदी ने देते हुए बताया कि छठी कक्षा के लिए आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा http://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जवाहन नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 का आयोजन 28 नवंबर, 2026 को किया जाएगा