राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर नाहन इकाई ने चलाया स्वच्छता अभियान

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर एबीवीपी नाहन इकाई द्वारा Students for Development (SFD) के तहत महाविद्यालय परिसर, नाहन में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश देना था।

इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सिरमौर के जिला संयोजक श्री साहिल ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है।

अभियान के दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर,नाहन के विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई की। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता का संदेश भी दिया।

जारीकर्ता:
साहिल अत्री
इकाई उपाध्यक्ष
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नाहन इकाई