उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 10 जुलाई को शिमला स्थित भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस) में ‘सरदार पटेल की दृष्टि : एकीकरण, एकात्मता और संघवाद’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वह ‘वंदे मातरम् : एक यात्रा’ प्रदर्शनी का भी शुभारंभ करेंगे। 10 से 12 जुलाई तक चलने वाले आयोजन में देश-विदेश के इतिहासकार, शिक्षाविद और विशेषज्ञ सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण, संघवाद, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और संवैधानिक लोकतंत्र में योगदान पर मंथन करेंगे।
