नाहन से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन से पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था शुक्रवार को रवाना हुआ। “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं को उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा के लिए विदा किया गया।

रवाना होने से पहले पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिरमौर एन.एस. नेगी ने विशेष पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित यात्रा का संदेश भी दिया।

यह 10 दिवसीय अमरनाथ यात्रा शिव शक्ति सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा समिति, नाहन के तत्वावधान में 3 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक आयोजित की जा रही है। यात्रा का शुभारंभ ऐतिहासिक श्री काली स्थान मंदिर, नाहन से किया गया।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु त्रिलोकपुर होते हुए अमरनाथ (बालटाल) पहुंचेंगे। इसके बाद वे श्रीनगरखीर भवानीशंकराचार्य मंदिरमां वैष्णो देवी और शिवखोड़ी के दर्शन करेंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुनः नाहन लौटेंगे।

इस पहले जत्थे में 45 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के पावन दर्शन के लिए रवाना हुए। यात्रा को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। परिजनों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का जयघोष के साथ उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभ यात्रा की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन के साथ प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति तथा सभी के मंगल की कामना करते हुए यात्रा का शुभारंभ किया।