अनिला कुमारी बनीं अध्यक्ष, दिनेश चुने गए उपाध्यक्ष
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के गृह क्षेत्र संगड़ाह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुए विकास खंड संगड़ाह की पंचायत समिति (बीडीसी) पर कब्जा जमा लिया है। पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को संपन्न हुए चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर कांग्रेस को करारा झटका दिया।