संगड़ाह पंचायत समिति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव अब 1 जुलाई को होगा

विकास खंड संगड़ाह की पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कोरम पूरा न होने के कारण 12 जून को स्थगित हो गया था अब यह चुनाव 1 जुलाई 2026 को होगा।

उपमंडलाधिकारी संगड़ाह सुनील कायथ ने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी संगड़ाह को पत्र जारी किया है। पत्र के मुताबिक 12 जून 2026 को बुलाई गई चुनाव बैठक में सदस्यों की संख्या पूरी नहीं हो पाई, जिसके चलते बैठक स्थगित करनी पड़ी।

एसडीएम सुनील कायथ ने बीडीओ से चुनाव प्रक्रिया के लिए समय पर सभी जरूरी प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए हैं। वहीं DSP संगड़ाह को भी पत्र की प्रति भेजकर 1 जुलाई को चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है।