नौहराधार-चूड़धार रूट पर पासिंग से पहले ही चली बस को RTO ने करवाया बंद

हिमाचल के प्रमुख धार्मिक स्थल चूड़धार के आधे रास्ते तक PWD Division संगड़ाह के अंतर्गत नौहराधार से चाबधार तक बनी करीब 8KM सड़क पर बिना फिटनेस अथवा पासिंग के चल रही प्राइवेट बस को RTO ने नियमों की अवहेलना के चलते बंद करवा दिया। एक स्थानीय निजी बस ऑपरेटर द्वारा गत सप्ताह इस रूट पर बस चलाए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद जहां कुछ लोग केवल 8 किलोमीटर का किराया 100 ₹ रखे जाने पर आपत्ति जता रहे थे, वहीं अन्य चाबधार तक बस चलने से चूड़धार यात्रा सुगम होने की भी बात कह रहे थे। स्थानीय लोगों ने पूर्व की BJP सरकार के समय में करीब साढ़े 8 करोड़ की लागत से बनी इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने व इसे पास करवाने की भी मांग की है ताकि चाबधार के ग्रामीणों को उचित किराए पर बस सुविधा उपलब्ध हो सके। RTO नाहन सोना चौहान के अनुसार बस बंद कलवाई जा चुकी है। कार्यवाहक ExEn PWD संगड़ाह खजान सिंह के अनुसार यह सड़क अभी पास नहीं है।