राजगढ़ नगर पंचायत: विक्रम जैलदार अध्यक्ष, नरेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

राजगढ़ नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के विक्रम जैलदार अध्यक्ष और भाजपा के नरेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।दोनों पदों के लिए कोई अन्य नामांकन पत्र दाखिल न होने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने विक्रम जैलदार और नरेंद्र ठाकुर को निर्विरोध विजेता घोषित किया। नगर पंचायत के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद निर्विरोध भरे गए हैं।

विक्रम जैलदार कांग्रेस से और नरेंद्र ठाकुर भाजपा से चुने गए हैं। क्रॉस-पार्टी नेतृत्व बनने से स्थानीय लोगों में उत्साह है। नगर वासियों ने उम्मीद जताई कि दोनों नेता मिलकर राजगढ़ शहर के विकास, सफाई व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को नई दिशा देंगे।निर्विरोध चुनाव होने पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।